
दोस्तों, आज का हमारा यह post बहुत खास है, क्योंकि आज हम पढ़ने वाले हैं Kumar Vishwas की सबसे famous और लोकप्रिय कविताओं में से एक – “कोई दीवाना कहता है” ( Koi deewana kahata hai )। यह कविता सिर्फ शब्दों का संग्रह नहीं, बल्कि भावनाओं, सपनों और जिंदगी को देखने का एक खूबसूरत नजरिया है। अगर आप Koi deewana kahata hai by Kumar Vishwas पहली बार पढ़ रहे हैं, तो इस पूरी कविता को जरूर पढ़ें और इसे एक खूबसूरत गीत की तरह महसूस करें।
कुमार विश्वास भारत के लोकप्रिय हिंदी कवियों में से एक हैं, जिनकी कविताएं अपनी सरल भाषा, गहरे भाव और दिल को छू लेने वाले अंदाज के लिए जानी जाती हैं। उनकी कई कविताएं आज भी लोगों के बीच काफी famous हैं और खासकर युवाओं को उनकी Kumar Vishwas Kavita और शायरी काफी पसंद आती है। अगर आप भी Koi Deewana Kahta Hai Kavita पढ़ना चाहते हैं या कुमार विश्वास की प्रसिद्ध कविताओं को जानना चाहते हैं, तो यह post आपके लिए है। यहां आप इस खूबसूरत कविता को पढ़ सकते हैं और इसके भावों को अपने अंदाज में महसूस कर सकते हैं।

Koi deewana kahata hai
कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है !
मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है !!
मैं तुझसे दूर कैसा हूँ , तू मुझसे दूर कैसी है !
ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है !!
मोहब्बत एक अहसासों की पावन सी कहानी है !
कभी कबिरा दीवाना था कभी मीरा दीवानी है !!
यहाँ सब लोग कहते हैं, मेरी आंखों में आँसू हैं !
जो तू समझे तो मोती है, जो ना समझे तो पानी है !!
कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है !
मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है !!
मैं तुझसे दूर कैसा हूँ , तू मुझसे दूर कैसी है !
ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है !!
समंदर पीर का अन्दर है, लेकिन रो नही सकता !
यह आँसू प्यार का मोती है, इसको खो नही सकता !!
मेरी चाहत को दुल्हन तू बना लेना, मगर सुन ले !
जो मेरा हो नही पाया, वो तेरा हो नही सकता !!
कोई दीवाना कहता है, कोई पागल समझता है !
मगर धरती की बेचैनी को बस बादल समझता है !!
मैं तुझसे दूर कैसा हूँ , तू मुझसे दूर कैसी है !
ये तेरा दिल समझता है या मेरा दिल समझता है !!\
- Kumar Vishwas
Read More : Motivational shayari in hindi | जुनून मोटिवेशनल शायरी
अंतिम शब्द
उम्मीद है कि आपको Koi Deewana Kehta Hai by Kumar Vishwas की यह खूबसूरत कविता पसंद आई होगी। कुमार विश्वास की कविताओं की खासियत यही है कि उनके शब्द सीधे दिल तक पहुंचते हैं और हमें प्यार, सपनों और जिंदगी के अलग-अलग रंगों को महसूस करने का मौका देते हैं। “कोई दीवाना कहता है” भी ऐसी ही कविता है, जिसे जितनी बार पढ़ें, उतने ही नए भाव महसूस होते हैं।
अगर आपको यह Kumar Vishwas Kavita पसंद आई हो, तो इसे अपने दोस्तों और उन लोगों के साथ जरूर share करें जिन्हें हिंदी कविता और शायरी पढ़ना पसंद है। ऐसी ही खूबसूरत Hindi Kavita, Shayari और Suvichar पढ़ने के लिए हमारे साथ जुड़े रहें।






